उत्तराखण्ड

चम्पावत : नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करें: एसपी

चम्पावत,16,08,2022

 

एसपी देवेंद्र पींचा ने मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मासिक अपराध गोष्ठी में उन्होंने भांग की खेती नष्ट करने को कहा। बाद में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मंगलवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समाज में डर और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर लगाने को कहा। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सीआरपीसी और पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। लंबित मालों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत करने को कहा। साथ ही लंबित विवेचनाओं में तेजी लाते हुए मामलों का निस्तारण करने की हिदायत दी।

Related posts

दिव्यांग जनों को मतदान एवं नशे के विरुद्ध प्रोत्साहित करने को हुआ व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन   

शुरू होने वाला है सावन का महीना, सोमवार के व्रत के दौरान खाएं ये 5 व्यंजन

admin

गोवा :आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

admin

Leave a Comment