उत्तराखण्ड

हॉस्टल में खाना ठीक नहीं मिलने पर आईटीआई निरंजनपुर में छात्रों का हंगामा

देहरादून,27,07,2022

 

 

आईटीआई निरंजनपुर की हॉस्टल मेस में गंदगी और खाना ठीक नहीं मिलने की शिकायत पर छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने आईटीआई परिसर में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। छात्रों का आरोप है कि साल भर के 25 हजार रुपये हॉस्टल फीस लेकर उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जाता। इसके अलावा पीने के पानी और टॉयलेट में गंदगी की शिकायत छात्रों को थी। बुधवार को भाजयुमो नेता सत्यम अरोड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने आईटीआई में प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related posts

रोजाना मेकअप करना सही या गलत? क्या इससे स्किन पर पड़ता है असर?

बारिश से कई इलाकों में जलभराव से नुकसान, नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग बहा

पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस 2025 का भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment