पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड दिल्ली

वन मंत्री उनियाल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

देहरादून, parvatsankalp,14,07,2022

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास संबंधी बिंदुओं पर सकारात्मक तौर पर चर्चा हुई। वन मंत्री ने कहा कि वन क्षेत्र के आधिक्य वाले राज्यों में शुमार उत्तराखंड राज्य का सामरिक दृष्टि से अपना महत्व है। ऐसे में केंद्र को विशेष महत्व राज्य को देना चाहिए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री की ओर से राज्य की विकास सम्बन्धी योजनाओं में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने  दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ  

admin

विजय दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने  शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

चेहरे पर सीरम लगाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानिए कैसे

admin

Leave a Comment