पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद

हरिद्वार,ParvatSankalp,09,06,2022

बृहष्पतिवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ओम घाट पहुंचे और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

इस अवसरं पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, दिनेश, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, नितिन गौतम, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित कई अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

आर्य समाज के 150 संस्थापक दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली ,वेदों में बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया  

admin

सरकार भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं खुर्द-बुर्द करने तथा निजी भूमि पर अनुमति से अधिक पेड़ काटे जाने की शिकायतों पर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गॉव थानो में आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग, अटल प्रेक्षाग्रह का किया लोकार्पण

admin

Leave a Comment