पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पर्यावरण की रक्षा से ही मानव जीवन रहेगा सुरक्षित

 

ऋषिकेश,05,06.2022

 

राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में वन अर्थ थीम पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने को प्रेरित किया गया। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओनली वन अर्थ थीम पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। आज हम सभी को अपने अपने स्तर से गंभीरता से कार्य शुरू करना होगा। परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन करना चाहिए। समन्वयक डॉ. त्रिभुवन चन्द्र ने पर्यावरण दिवस मनाए जाने का इतिहास बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने को कहा।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीएन तिवारी ने सभी से पर्यावरण रक्षण हेतु अपने दैनिक लाइफ स्टाइल को पर्यावरण के अनुकूल अपनाने पर बल दिया। पर्यावरणविद् हेमंत गुप्ता ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पानी के संरक्षण, पेड़ लगाने, पॉलीथीन का प्रयोग रोकने और इको ब्रिक्स बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने घर से शुरुआत करनी होगी। मौके पर डॉ. नवीन नैथानी, डॉ. प्रीत पाल सिंह, डॉ. कुंवर सिंह, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. मनीषा, डॉ. प्रतिभा, डॉ. किरण जोशी, डॉ. संगीता रावत, डॉ. सुजाता, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. पल्लवी उप्रेती, डॉ. वंदना गौड़, डॉ. अनिल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Related posts

त्वचा की देखभाल का नया उपचार है एक्सोसोम थेरेपी, जानिए इसके बारे में सब कुछ

admin

जौनसार बावर से लेकर पछुवादून तक निकाली गई तिरंगा रैली

सेहत : बालों को गहराई से हाइड्रेट करने में सहायक होता है आंवला का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

admin

Leave a Comment