उत्तराखण्ड

रेशमा शाह के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला ———————25
विकासनगर। दिनकर विहार सुधार समिति की ओर से समिति ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रेशमा शाह के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। उन्होंने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। समिति की ओर से हंस कल्चरल फाउंडेशन के भोले जी महाराज और माता मंगला के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अनुज सिंघल और डॉ. गरिमा भट्ट को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद रेशमा शाह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं। महासू वंदना से शुरू प्रस्तुतियों को उन्होंने गजमूला मामा तक पहुंचाया। वंदना के बाद उन्होंने अपने सुपर हिट गीत जमुना को पाणी, अगलाड़ की माछी… पर पांडाल में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने चांदना की चौकी…, ओई मामा…, मोना लठ्याली…, ले भुजी जाला चूड़ा…, टिक्लू मामा…, देवर का बाजार…जैसे गीतों की प्रस्तुतियों पर खूब वाहवाही लूटी। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने फुरकी निर्मला…, डांडे की कुरेड़ी…, बचनू मामा…, देहरादून का मेला और गजमूला मामा… की शानदार प्रस्तुतियों से पांडाल में बैठे सभी लोगों को देर तक मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही मनोज सागर म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पूर्व सम्मान समारोह के दौरान विधायक मुन्ना चौहान, प्रीतम सिंह, समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल, महामंत्री विकास शर्मा, मुन्ना लाल नौटियाल, सुंदरम शर्मा, धीरज बॉबी नौटियाल, नीरज अग्रवाल, रोहित पुंडीर, राजेंद्र बिंजोला, ओपी राणा, रोशन नेगी, रमेश नेगी, ऋषभ नौटियाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीईओ ने आयोग की नई पहलों के बारे में दी जानकारी,सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम में दी विस्तृत जानकारी

admin

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निषेध दिवस 26 जून के अन्तर्गत 12 से 26 जून तक ‘‘नशे से आजादी‘‘ पखवाडा के अन्तर्गत एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,स्पेशल टास्क फोर्स,(उत्तराखण्ड पुलिस) व जनपद देहरादून एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से पेसिफिक मॉल में नशे के विरूद्ध चलाया गया जन जागरूकता अभियान

डीएम ने किया कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण  

Leave a Comment