पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता ने किया बेहतरीन प्रदर्शन  

पौड़ी(आरएनएस)।   हरिद्वार जिले में हुई 21वीं प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस के जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया है। पौड़ी से टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप बिष्ट के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में एविडेंस की हैंडलिंग पैकेजिंग और फॉरवर्डिंग प्रतियोगिता में अपर उपनिरीक्षक कैलाश कड़ाकोटी द्वारा स्वर्ण पदक, अपर उपनिरीक्षक जावेद खान द्वारा रजत पदक व घटनास्थल निरीक्षण में आरक्षी सज्जन सिंह के द्वारा स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया। पुलिस जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अफसरो ने खुशी जताई है।

Related posts

रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा

admin

अब पुलिस को अपराध और अपराधियों से आगे रहना होगा: राज्‍यपाल

रक्षाबंधन विशेष: अपनी बहन को दें ये गिफ्ट, उसके लिए दिन बन जाएगा खास

Leave a Comment