उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तकों का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से संबंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार होगी।  इस अवसर पर  विपिन, डां. अनिल शर्मा, रजनीश कौंसवाल, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

भारतीय परम्‍परा के साथ विदेशी मेहमानो के स्‍वागत का गवाह बना पंतनगर एयर पोर्ट

गो वंश को छोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही: भंडारी

admin

Leave a Comment