उत्तराखण्ड

पौड़ी : स्कूटी सवार गहरी खाई में गिरा

पौड़ी। पाबौ चौकी के बनेख के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में एक स्कूटी सवार व्यक्ति गिर गया । सूचना पर प्रभारी चौकी पाबौ ने पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि बनेख के पास स्कूटी सवार दिगंबर भंडारी,28, ग्राम कुई 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति का स्थानीय व्यक्तियों की मदद से तत्काल रेस्क्यू करते हुऐ 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। साथ में 14 वर्षीय मनदीप रावत घटना के समय सड़क पर ही छटक कर गिर गया था, जो अपने परिजनों के साथ चला गया।

Related posts

सीडीओ झरना कमठान ने मेरी माटी मेरा देश अभियान को भव्य स्वरूप देने हेतु संबंधित अधिकारियों संग बैठक  

मुख्य सचिव डॉ. संधु ने ली केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में बैठक

सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड आयुर्वेद विवि ऋषिकुल में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है: सीएम

Leave a Comment