पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग  

कोटद्वार(आरएनएस)।  दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग की है। इस संबध में ग्राम प्रधानों ने प्रधान संगठन अध्यक्ष सरदार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पंचायतें चुनी गई थी। पंचायतों के गठन होने के बाद 2 वर्ष तक कोविड का प्रकोप रहा। इस कारण से पंचायतों की सामान्य बैठकें भी नहीं हो पाई। साथ ही पंचायतों के कार्य भी दो वर्ष तक ठप रहे। इसलिए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सुवान बेगम, रेखा रावत, कांती देवी, संगीता देवी, विनोद सिंह और महिपाल सिंह आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Related posts

मेंटल हेल्थ के लिए वर्क फ्रॉम होम से ज्यादा बेहतर है वर्क फ्रॉम ऑफिस, जानिए क्या कहती है स्टडी

नई टिहरी : टिहरी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा

राहुल बोस ने महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल के रग्बी सेवेंस क्वार्टर फाइनल का किया अवलोकन

admin

Leave a Comment