पर्वत संकल्प
Uncategorized

नैनीताल : सीएम धामी से मिलने पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चे

29,04,2023

 

नैनीताल सूबे के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां वह कुमाऊँ मंडल विकास निगम मुक्तेश्वर में पहुंचे थे कि केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे मुख्यमंत्री से आकर मिले। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख बच्चे काफी उत्साहित थे, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी की छात्रा करुणा और कक्षा तीसरी की छात्रा रुचि और कक्षा एक के छात्र शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की ।

 

इस दौरान सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना और उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उन्होंने सीएम धामी का ऑटोग्राफ भी लिया।

Related posts

धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का छठवाँ दिन, जिलाधिकारी की सख्त निगरानी  

admin

2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है: मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया  

admin

Leave a Comment