पर्वत संकल्प
मनोरंजन

दोहे – अनिरुद्ध कुमार

इज्ज़त पैसा कुछ नहीं, मानवता अनमोल।

सबके दिल में प्यार हो, सुंदर लगे खगोल।।

 

भूख प्यास के सामने, इज्ज़त भी लाचार।

पैसा रख गिनते रहो, हरपल हाहाकार।।

 

सेवा सुख का सार है, जीवन का आधार।

ज्ञान से बड़ा कुछ नहीं, झूम रहा संसार।।

 

काम सदा इंसान का, जग में पाता मान।

कर्मठ को चाहे सभी, लोग करे अभिमान।।

 

तालमेल से जग चले, मर्म सबों का जान।

जो नर मनमाना करे, जग कहता अंजान।।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह ,धनबाद, झारखंड

Related posts

मनोरंजन : डांसड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

पहली बार में ही हेमा मालिनी की खूबसूरती पर मोहित हो गई थी सायरा बानो, जन्मदिन पर शेयर किया किस्सा

admin

रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनी 100 करोड़ी

Leave a Comment