पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चमोली : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद  

चमोली(आरएनएस)। समुद्रतल से 11000 फीट ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट बुधवार को प्रातः पूर्ण विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोचार और भोलेनाथ के जयकारों के साथ मन्दिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पल के साक्षी रहे।  इसके साथ ही बाबा की चल विग्रह उत्सह डोली अपने शीतकाल प्रवास गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। आज शाम डोली मोली खर्क और कल गंगोल गांव होते हुए 20 अक्टूबर को शीतकालीन गददी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस बार 10 हजार 6सौ लोगों ने रूद्रनाथ के दर्शन किए।

Related posts

उत्तराखंड के देवव्रत पूरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव ) को भारत के प्रतिष्ठित इन्वेस्टीगेशन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया

उत्‍तराखण्‍ड समेत छह राज्‍यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

उच्च शिक्षा विकसित भारत 2047 की आधारशिला:  सीएम धामी

admin

Leave a Comment