पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस  

हरिद्वार(आरएनएस)।  गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से तन, मन सुदृढ़ रहता है। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शिवप्रसाद मिश्र, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या आदि ने किया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवा, आचार्य, अधिकारियों सहित शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार डॉ. राम अवतार पाटीदार ने योगाभ्यास कराया।  अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से तन, मन सुदृढ़ रहता है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ

जनपद में ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए : मुख्यमंत्री

चौहरे हत्याकांड में फरार ईनामी बाप-बेटे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment