पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कार दुर्घटन में पति-पत्नी की मौत

Parvatsankalp,31,03,2023

 

नई टिहरी। उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर लोगों की जान पर भारी पड़ने लगे है। टिहरी जिले में एक कार खाई में गिर गई। जिसमें कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

घटना टिहरी जिले के जाखणीधार तहसील की है।

जाखणीधार-देवप्रयाग मोटर मार्ग में पेटब के पास एक स्विप्ट कार मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर नीचे कच्ची सड़क पर जा गिरी। जिसमें दंपति की मौके पर मौत हो गई। तहसीलदार गंगादत्त पेटवाल ने बताया कि कार सवार पति-पत्नी देहरादून से अपने गांव पुनाणु जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त पुनाणु गांव निवासी मदन सिंह गुसाई 70 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुंदरा देवी 68 वर्ष सवार के रूप में हुई है।

Related posts

आपातकाल के खिलाफ आंदोलन राष्ट्रव्यापी जनक्रांति बना

admin

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

admin

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए:  मुख्यमंत्री  

admin

Leave a Comment