उत्तराखण्ड

कांग्रेसियों ने एमपी के पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला दहन किया

 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप गोल मढाइया तिराहे पर देश को अंतर्राष्ट्रीय पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के समर्थन में सांसद बृजभूषण सिंह का कांग्रेसियों ने पुतला फूंका। मंगलवार को कांग्रेसियों ने पुतला दहन करते हुए कहा कि कुश्ती खिलाड़ियों के लिए आंदोलन में कांग्रेसी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजीत राणा, जयपाल सिंह, रोबिन विश्वास, उमा सरकार, विष्णु सरकार, संजीव, दिलीप अधिकारी, सुमित राय, विपिन रस्तोगी, अंगद भारद्वाज, दीप प्रकाश, मोहन कुमार, रामाधारी गंगवार, अर्जुन विश्वास, राजेंद्र कुमार, रवि रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरकारी भूमि अतिक्रमण मामलों में मिलीभगत पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एक्शन तय

admin

पोती निकली दादी की हत्या की मास्टर माइंड  

प्राइवेट फिटनेस को लेकर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment