पर्वत संकल्प
मनोरंजन

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

दुआ की जरूरत दवा क्या करे,

कहाँ वो महारत बता क्या करे।

 

जहर से भरी जब लगे हर जुबां,

वफा या जफा कह वहां क्या करे।

 

गरम हैं हवायें जलाये जिगर,

चले ना गुजारा नया क्या करे।

 

इरादा सदा दिल मसोसे यहाँ,

फिकर जिंदगी का बयां क्या करे।

 

अभी दूर जाना किनारा किधर,

नहीं है पता कुछ अदा क्या करे।

 

जरा सोंचिये अब मुहब्बत कहाँ,

अदावत करे सब दया क्या करे।

 

सदा ‘अनि’ कराहे पुकारे किसे,

दिखे ना शराफत बता क्या करे।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

मनोरंजन : डांसड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुख्यमंत्री ने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

मनोरंजन : अक्षय की कैप्सूल गिल का नाम बदलकर हुआ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू, इसी साल होगी रिलीज

Leave a Comment