उत्तराखण्ड

होली आई रे आई रे होली आई

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा मंत्री रेनू जोशी के आवास में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें महिला होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महिलाओं ने होली गायन व होली नृत्य के साथ-साथ सुंदर स्वांग भी किए।

शनिवार को महिला होल्यारों ने होली गीतों पर थिरककर जमकर धमाल मचाया। इस दौरान रेनू जोशी ने कैसी ये होरी मचाई कन्हाई बिरज में धूम मचाई…, डॉ. ज्योति ने होली आई रे कन्हाई रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी, होली आई रे आई रे होली आई…., लता कुंजवाल ने चलो सखी खेले कन्हैया संग होली…., भगवती जोशी ने हरि धरे मुकुट खेले होली, सिर धरे मुकुट खेले होली, कौन शहर को कुंवर कन्हैया, कौन शहर राधा गोरी …. आदि गीतों के जरिये होली के माहौल में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने राधा-कृष्ण व सिया-राम के होली गीतों पर आधारित मंचन भी किया। इस दौरान कमला, मंजू, आभा, अनीता, विनीता, बीना वाठक, बीना कांडपाल, लीला कोठारी, हेमा पतलिया, कनिका, अर्पिता, वंदना पंत, नीना पंत, कमला नेगी, जिवंती बिष्ट, कविता भट्ट, पूनम जोशी समेत कई लाग मौजूद रहे।

Related posts

मदरसे में बच्चों से  मारपीट का वीडियो आया सामने,   मदरसे के मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़वाल सांसद तीरथ ने किए बाबा केदार के दर्शन  

महिलाओं को दी पोषक तत्वों की जानकारी

Leave a Comment