पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी का स्वास्थ्य हाल जाना

17,04,2023

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, राकेश ध्यानी, मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे।

Related posts

रसोई में रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकते हैं ये 5 हैक्स

admin

सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षि

मनोरंजन : धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

admin

Leave a Comment