उत्तराखण्ड क्राइम

विकासनगर ; बारह साल की नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर(आरएनएस)।  बारह साल की नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कबाड़ी का काम करता है। नाबालिग के साथ अन्य बच्चों को आइसक्रीम का लालच देकर उसने घर के अंदर घुसकर छेड़खानी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॉक्सो ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को तहरीर दी। बताया कि उनका नया घर बन रहा है। मंगलवार को उनकी बेटी अपने छोटे भाइयों के साथ घर पर ही थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे एक कबाड़ी समून पुत्र शकूर निवासी जाटोवाला घर पर आया। दोनों छोटे बच्चों को उसने आइसक्रीम के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद अंदर जाकर उसने उनकी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने के बाद, वह वहां गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गुरुवार को आरोपी को उसके घर जाटोंवाला से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 117 नए मरीज

मेकअप करते समय ये गलतियां हो जाएं तो ऐसे करें ठीक

admin

रोजाना एक कप नींबू की चाय का करें सेवन, मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

Leave a Comment