पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   अल्मोड़ा जिले के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मौलेखाल में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Related posts

उत्तराखण्ड : सड़क से उतरी बस, बड़ा हादसा टला

विजिलेंस का जाल : बहादराबाद खंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजपाल सिंह राठौड़ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

admin

मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए बिना जेब वाले कुर्तों की शुरुआत, पुजारियों को वितरित किए गए कुर्ते

admin

Leave a Comment