उत्तराखण्ड

महिला कल्याण संस्था ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा आज सीमा में तैनात वीर जवानों के लिए 3000 राखियां सीओ राजपूताना रेजीमेंट को सौंपी गई। जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना व स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें इसी भावना को लेते हुए महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने यह राखियां राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों को बॉर्डर पर तैनात जवान भाइयों के लिए सौंपी। राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी यूनिट के कुछ लोग लद्दाख जा रहे हैं जिनके द्वारा यह राखियां लद्दाख बॉर्डर पर भेजी जाएंगी। कार्यक्रम में राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, रमा जोशी, शांति शाह, ममता चौहान एवं डॉक्टर जे सी दुर्गापाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गर्मियों के दौरान इन 5 फलों के बनाकर पिएं जूस, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

admin

उत्तराखंड में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के नरेंद्र नगर टेहरी में समापन के पश्चात रविवार को 20 सदस्य देशों के 20 प्रतिनिधियों ने ऑणी गांव का भ्रमण किया

प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल भ्रमण

Leave a Comment