पर्वत संकल्प
मनोरंजन

प्रवीण प्रभाती – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

धरती का दोहन करे, जग का सभ्य समाज।

नित्य कराहे अब धरा, फिर भी करें न लाज।।

 

चलो  बनाएं  मिल सभी, धरती  स्वर्ग  समान।

स्वस्थ्य प्रगति चहुँ दिशि करे, रचें नया विज्ञान।।

 

सर्व  प्रदूषण  दूर  हो, खुल  कर  लेवें  सांस।

स्वच्छ जगत फिर से बने, रहे न मन में फांस।।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा/उन्नाव, उत्तर प्रदेश

Related posts

पर्यावरण और वन – शिव नारायण त्रिपाठी

admin

बेवफाओ के शहर में – आर के रस्तोगी

admin

एस.बी.एम जैन स्कूल में मातृ दिवस पर माताओं में जोश – प्रीति शर्मा

admin

Leave a Comment