पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पौड़ी : नवरात्रि के  दूसरे दिन भजनों की दी प्रस्तुति

पौड़ी(आरएनएस)। शादीय नवरात्रि के अवसर पर भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन भजन, मांगल गीत, थडया चौफला प्रतियोगिता में नवदुर्गा कीर्तन मंडली घुड़दौड़ी, खोन, सिरवाण्यं, बुरांसी, द्वारखिल पितृ मोहल्ला, जागृति समिति ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक अनुसुया प्रसाद सुंद्रियाल, अध्यक्ष नवीन जुयाल ने कहा कि हर एक व्यक्ति को मंच प्रदान करना, अपनी संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन करना समिति का उददेश्य है। इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र जुयाल, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिगंबर जुयाल, सतीश जुयाल, आचार्य नवीन आदि शामिल रहे।

Related posts

रुड़की में दिनदहाड़े चाकू लेकर घर में घुसा बदमाश

आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है : मुख्यमंत्री

अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीएम ने किया सम्मानित

admin

Leave a Comment