पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पेड़-पौधों की पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका

देहरादून(आरएनएस)।   हरेला पर्व के अवसर पर भारत विकास परिषद की जाहन्वी शाखा ने अध्यक्ष आरती नैयर के नेतृत्व में कनखल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, ललित नैयर, संस्था महासचिव मिनाक्षी भजोराम शर्मा, पूर्व पार्षद एकता गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री एकता सूरी, अंजू मल्ल, अनु सचदेवा, डोली रोहेला, अवंतिका राणा, अर्पिता भार्गव, हेमा गुलाटी, राधा चौधरी, दीप्ती गुप्ता, अंकुश रोहेला और अंकुर राणा मौजूद रहे।

Related posts

गोपेश्वर में आयोजित ट्राइल के अंतिम दिन 51 बालक व 34 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया

अल्मोड़ा : कार से 06 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं: सीएम धामी  

Leave a Comment