पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग को प्रेम प्रसंग के झांसे में भगाने के आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि आठ सितंबर को पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लड़की को नंदा चौकी क्षेत्र से सचिन कुमार मूल निवासी बंतीखेड़ा, थाना बाबरी, शामली, यूपी हाल निवासी नंदा की चौकी के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते उसे अपने पास बुला लिया था। पुलिस बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराएगी। मेडिकल में दुष्कर्म के साक्ष्य मिलने पर इसकी धारा भी आरोपी के खिलाफ बढ़ाई जाएगी। आरोपी यहां नंदा की चौकी क्षेत्र में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है।

Related posts

गोकशी में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार  

admin

सैन्य धाम बनना उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात:सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

उत्तराखण्ड में नकल विरोधी कानून लागू किये जाने पर सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment