पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नम: आंखों के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई

हरिद्वार(आरएनएस)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर लेह में तैनात देहरादून भानियावाला निवासी शहीद मेजर प्रणय नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रणय नेगी को अंतिम विदाई दी गई। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मालूम हो कि 37 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। बीते सोमवार की रात्रि में अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान मेजर प्रणय नेगी के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया था।

Related posts

सर्दियों में सिर्फ स्वाद के लिए ही बल्कि इस वजह से खाई जाती है जड़ वाली सब्जी गाजर-मूली, यह है लॉजिक

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया प्राचार्य का घेराव

मुख्यमंत्री धामी ने किया सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण तथा स्मारक का लोकार्पण

Leave a Comment