उत्तराखण्ड

नई टिहरी : मलबा साफ करते जेसीबी चालक घायल  

नई टिहरी(आरएनएस)।  बुधवार रात क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान विनयखाल-भिगुन-जाखाणा मोटर मार्ग पर भारी मलबा गिरा गया था। लोनिवि के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया की सड़क बंद होने की सूचना पर जेसीबी चालक को मलबा साफ करने भेजा गया। चालक सुबह दस बजे सड़क पर मलबा साफ कर रहा था, तभी अचानक ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर जेसीबी के ऊपर जा गिरा। जिसमें जेसीबी चालक अंकित पुत्र रामकुमार निवासी नगीना बिजनौर यूपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी बेलेश्वर लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने चालक की गंभीर स्थित को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।

Related posts

एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य स्टेम के माध्यम से ही संभव है: राज्यपाल  

उत्तराखंड : ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म

रमेश बहुगुणा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा में जश्न

Leave a Comment