पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नई टिहरी : टिहरी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा

नई टिहरी। टिहरी पुलिस की ओर से नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत चलाए गए नशा मुक्त जागरूकता अभियान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन चंबा में बीती 16 जून को छात्र-छात्राओं के बीच नशे के विरुद्ध पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नशे के विरुद्ध सबसे बेहत्तर पेंटिंग्स बनाकर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। गुरुवार को टिहरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एसएसपी दफ्तर में प्रशस्ति पत्र और स्कूली बैग देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी।

Related posts

ट्रॉमा से पीड़ित व्यक्ति के प्रति सिर्फ चिकित्सकों की ही नहीं अपितु सर्वसमाज की जिम्मेदारी है : राज्यपाल

किस तरह के खाने से सबसे ज्यादा बढ़ता है मोटापा जरूर जान लें जवाब

वन महोत्सव में लिया पौधे लगाने का संकल्प

Leave a Comment