पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून

जमीन विवाद में फिर घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान

देहरादून: जमीन विवाद को लेकर सहसपुर क्षेत्र में एक बार फिर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शंकरपुर हुकूमतपुर में कथित तौर पर हुए विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

 

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रासिद पहलवान भी मौजूद हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर प्रमोद गुप्ता पुत्र सीताराम शाह के साथ रासिद पहलवान और उनके साथियों ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले में सहसपुर थाने में शिकायत देने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर वीडियो की सत्यता, घटनाक्रम और सभी पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “बिल लाओ-इनाम पाओ” योजना के विजेताओं को पुरस्कृत

admin

अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए तैयार उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

admin

देहरादून : महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच, लाल कपड़ों में किया प्रदर्शन  

admin

Leave a Comment