पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा: कांग्रेस  

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कनखल के देशरक्षक चौक पर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर केदारनाथ चुनाव में शराब और अन्य चीजें बांटने का आरोप लगाया। जतिन हांडा और रकित वालिया ने कहा केदारनाथ के प्रत्याशी मनोज रावत को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर सरकार घबरा गई है। इसलिए वो अब सत्ता का दुरुपयोग कर शराब व अन्य चीजें बांटने में लग गई है। इसका ताजा उदाहरण केदारनाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शराब का जखीरा पकड़ा जाना है। अनिल भास्कर व अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार निष्पक्ष चुनाव कराने से डर रही है।।

Related posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन  

चरस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बर्तन साफ करने वाले डिटर्जेंट से हो सकता है आपकी जान को खतरा, इस्तेमाल करने से पहले जानें इसके नुकसान

Leave a Comment