उत्तराखण्ड

काशीपुर : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कूल बस पलटी  

काशीपुर। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई। बस में 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। दोराहा स्थित ज्ञानदीप स्कूल की बस बच्चों को छुट्टी के समय छोड़ने के लिए स्वार टांडा यूपी क्षेत्र गई थी। बस मोबरा मसवासी गांव में एक बच्चे को छोड़ने के बाद गांव के रास्ते से टांडा जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस सड़क किनारे कर दी। गीली होने के कारण मिट्टी धंस गई और बस खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में 35 बच्चे सवार थे। प्रधानाचार्य भुवन कांडपाल ने बताया कि हादसे में किसी बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

Related posts

यात्रा मार्ग पर कुशलता व ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवान

पंजाब नैशनल बैंक को पर्यावरण संबंधी पहल पीएनबी पलाश के लिए सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी में ग्रीन रिबन चैंपियंस अवार्ड से सम्मानित

पहाड़ी राज्य ने देश के कानूनी ढांचे में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का दिया संकेत

admin

Leave a Comment