पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

एक महीने में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे- अजय दात्रे

Neerajtimes.com ऋषिकेश, – देशभर में कॉन्ग्रेस को एकजुट किए जाने के साथ संगठन की मजबूती के लिए की जा रही कवायद के चलते ऋषिकेश में एक माह के अंदर संगठनात्मक चुनाव करवा लिए जाएंगे । यह जानकारी रविवार को रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के जिला चुनाव पर्यवेक्षक अजय दात्रे, ने देते हुए बताया कि जुलाई तक पूरे देश भर में संगठन का चुनाव कराए जाने के उपरांत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है।

जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने पिछले महीने सदस्यता अभियान चलाया था, जो कि 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है। जिसके तहत उत्तराखंड राज्य में लाखों की संख्या में कांग्रेस के सदस्य बनाए गए हैं ।जिसके बाद अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के चुनाव होने हैं ।जिसके बाद जुलाई तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे ,उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस राजनीतिक दल के रूप में 108 वर्ष पुराना संगठन है ।जिसकी एक विचारधारा है, परंतु अब कुछ लोग कांग्रेस से अवश्य नाराज हैं । परंतु उन्हें मना लिया जाएगा ,उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके नेताओं द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित किया गया है ।जो की देश में बढ़ती महंगाई के बावजूद भी चुपचाप महंगाई को झेल रही है, परंतु वह बोल नहीं रही है ।

Related posts

2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प:  मुख्यमंत्री  

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम :  मुख्यमंत्री

admin

फूल देई व विश्व गौरैया दिवस मनाया  

Leave a Comment