उत्तराखण्ड

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा  

हरिद्वार(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। परिवार बचाने के लिए इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। कहा कि इस बार का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए हो रहा है। यह बातें उन्होंने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो किया और मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों के साथ बैठक कर उनका आशीर्वाद भी लिया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।

Related posts

कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड में पारंपरिक पुष्प एवं जड़ी-बूटियों द्वारा औषधीय हर्बल चाय का विकास’’ विषय पर किया जा रहा है शोध

admin

देहरादून : पीएम की ‘मन की बात’ सुनने को रविवार को भी खुलेंगे विद्यालय

रुद्रप्रयाग)केदारनाथ धाम : गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोडऩे के लिये लगाये गये पुल के गार्डर हुए क्षतिग्रस्त, आवाजाही हुई बंद

Leave a Comment