मनोरंजन

ग़ज़ल – किरण झा

एक बार दिल के करीब आ ही जाईए,

धड़कन की रफ्तार को बढ़ा ही जाईए।

 

कितनी मसाफत है दोनों के दरमियाँ,

अपनी करीबी से जरा मिटा ही जाईए।

 

चुम लिया करते हैं अब्सार तेरी यादें,

सपने को जरा इक दफा सजा ही जाईए।

 

सितम जमाने का कभी याद ना तू कर,

जज्बातों को आप जरा बता ही जाईए।

 

फरियाद यही हम सदा खुदा से करते हैं,

फूल अपने तबस्सुम का खिला ही जाईए।

 

चाहत को नजारत यहाँ मिलती ही रहे,

ख्वाहिशों से एक बार”किरण”मिला ही जाईए।

– किरण -झा , राँची, झारखण्ड़

Related posts

विवेक अग्निहोत्री ने कपिल को चतुर और टीआरपी बटोरने वाला बताया

admin

सिद्धार्थ शुक्ला खाने के बड़े शौकीन थे, एक्टर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं जैस्मिन भसीन

admin

बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 की कमाई में इजाफा, घरेलू आंकड़ा 150 करोड़ से हुआ पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 227.7 करोड़

admin

Leave a Comment