मनोरंजन

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

दस,बीस,सौ के नोट की कीमत नहीं रही ।

खेती में बैल जोट की कीमत नहीं रही ।

 

सरकार दे रही है मुफ्त आब रोशनी ,

अब कोठियों के वोट की कीमत नहीं रही ।

 

दूल्हों की तो पोशाक हैं अब शेरवानियाँ ,

शादी में पेंट कोट की कीमत नहीं रही ।

 

उसने जरा सी बात पर धोखा दिया मुझे ,

अब आशिकी में चोट की कीमत नहीं रही ।

 

कुश्ती ,कबड्डी खेल के परिधान अब नए ,

दोनों में अब लँगोट की कीमत नहीं रही ।

 

परमाणु के हथियार से दुनिया डरी हुई,

बारूद के विस्फोट की कीमत नहीं रही ।

 

अब टॉप जीन्स पहन के रहती हैं युवतियाँ ,

साड़ी व पेटीकोट की कीमत नहीं रही ।

 

विश्की के साथ मिल रहा मुर्गा भुना हुआ ,

नमकीन दालमोट की कीमत नहीं रही ।

 

खाना बचा हुआ रखा ताज़ा फ़्रीज में ,

बासे हुए अब रोट की कीमत नहीं रही ।

 

मिलने लगी “हलधर” रकम मोटी दहेज में ,

दुल्हन में किसी खोट की कीमत नहीं रही ।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

दर 2 की आंधी के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई में आया तगड़ा जंप, फिल्म ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

मनोरंजन : सनी देओल की गदर 2 का शानदार प्रदर्शन जारी, कमाई 300 करोड़ की ओर

साहित्य संगम संस्थान का “नशा मुक्ति विशेषांक” का विमोचन

admin

Leave a Comment