Uncategorized

हल्द्वानी : तूफान से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़ 4 जानवरों की मौत

 

 

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह तेज तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई है.

बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं। गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी. घटना में एक
दुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया है.

जानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा . घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है. पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

गौरतलब है कि गुरुवार अल सुबह आई आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. तेज हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं जगह-जगह पर विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है.

Related posts

रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा 2023 : घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों के होंगे लाइसेंस निरस्त, यात्रियों से अभद्रता करने पर होगी कार्यवाही

किचन में फल-सब्जी काटते समय अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, पैसे और समय दोनों की होगी बचत

admin

उत्तराखंड में जनवरी से सितम्बर 2025 तक कटे 8643 चालान, 2405 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

admin

Leave a Comment