उत्तराखण्ड

हरिद्वार : लघु व्यापारियों ने एमएनए को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

हरिद्वार। लघु व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान कांवड़ मेले के दृष्टिगत पूर्व के प्रस्तावित सभी 12 वेडिंग जोन में साइन बोर्ड लगाए जाने के साथ विष्णु घाट पुल पार, पंतदीप पार्किंग, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, प्राचीन काली मंदिर मार्ग, भीमगोडा, सप्तऋषि, दक्ष मंदिर रोड आदि क्षेत्रों के चलती फिरती फेरी, टोकरी, रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन की ओर से बिक्री प्रमाण पत्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की। इस अवसर प्रदेश महामंत्री मनोज मंडल, संगठन मंत्री राजेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार एंथनी, कुंदन कश्यप, शुभम सैनी, सुबोध गुप्ता, सुमित कुमार, प्रिंस साहू, हरिकिशन, महेंद्र सैनी, नंदकिशोर, कमल पंडित, आजम खान, जमीन अंसारी, तस्लीम अहमद, जय भगवान, महिला मोर्चा की संयोजक पूनम माखन, पार्वती देवी, कामिनी मिश्रा, संगीता, सुनीता चौहान आदि शामिल रहे।

Related posts

मनोरंजन : सनी देओल की गदर 2 का शानदार प्रदर्शन जारी, कमाई 300 करोड़ की ओर

सीएम धामी ने ने किया पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ

admin

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में लगभग 19 हजार करोड रुपए के एमओयू किए गए

Leave a Comment