पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हरिद्वार : यातायात के इंतजाम ध्वस्त, जाम ने लिया शहर को अपनी चपेट में

हरिद्वार(आरएनएस)।  दिनभर कुंभनगरी जाम से झाम से जूझती रही। वीकेंड पर शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं, पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लगा था। शनिवार को भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शहर की पार्किंग फुल होने लगी थी, ऐसे में साफ था कि रविवार को सम्पन्न होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व पर अधिक भीड़ आना तय है। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रैला कुंभनगरी में उमड़ने लगा। देखते ही देखते जिले की सीमा से लेकर शहर तक चौपहिया वाहन की कतारें लगने लग गई। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे शहर को जाम ने अपनी चपेट में ले लिया।

Related posts

हेरिटेज टूरिज्म गाइड का प्रशिक्षण दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण विकास क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

admin

भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

Leave a Comment