पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हरिद्वार : पथरी में चरस और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने दो व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से चरस और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय़ सिंह के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुहैल पुत्र इस्याक निवासी गांव किशनपुर थाना कनखल को 7.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पुलिस ने विनोद पुत्र तिलकराम निवासी बादशाहपुर थाना पथरी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तलासी अभियान में 212 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को जेल भेजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की

admin

कबड्डी के फाइनल में सितारगंज ने खटीमा को दी करारी शिकस्त

Leave a Comment