उत्तराखण्ड

हरिद्वार : पथरी में चरस और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने दो व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से चरस और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय़ सिंह के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुहैल पुत्र इस्याक निवासी गांव किशनपुर थाना कनखल को 7.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पुलिस ने विनोद पुत्र तिलकराम निवासी बादशाहपुर थाना पथरी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तलासी अभियान में 212 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

देहरादून : राज्यपाल ने किया  स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग  

admin

भिंडी का सेवन करना सेहत के लिए है लाभकारी जानिए इसके बेमिसाल फायदे

Leave a Comment