उत्तराखण्ड क्राइम

हरिद्वार : चोरी की नौ बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार(आरएनएस)।  शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की नौ बाइकों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बुधवार को बहादराबाद में भी चोरी की 12 मोटर साइकिल और दो स्कूटर पुलिस ने बरामद किए थे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एक दिसंबर को प्रशासनिक मार्ग पर रोड़ीबेल वाला में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक को मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि मोटर साइकिल शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई थी। कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह वाहन चोरी के धंधे में लिप्त है। आरोपी की निशानदेही पर आठ मोटर साइकिल लालजीवाला स्थित झोपड़ी से बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित चौहान उर्फ भोला पुत्र रामकुमार निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी बताया था। आरोपी ने सिड़कुल, बहादराबाद और ज्वालापुर से वाहन चोरी करने की कबूल की है।

Related posts

हाई स्पीड स्पोर्ट्स कार से भी ज्यादा तेज रफ्तार से आती है छींक, रोकने पर हो सकती है मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की

admin

केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर नल द्वारा जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है : अजय भट्ट

Leave a Comment