उत्तराखण्ड

हरिद्वार : गरबा में नाचे गुजराती समाज के लोग

हरिद्वार(आरएनएस)। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से सबसे पहले मां उमिया सहित अन्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाज के हर उम्र वर्ग के लोगों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों से सुसज्जित होकर रास गरबा किया। इस मौके पर लोगों ने महालक्ष्मी को भोग लगाकर खीर खुले आसमान पर किरणों से संग्रह के लिए रखी और उसका सेवन किया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को पूर्णिमा की बधाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शरद पूर्णिमा के रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत निकलता है तभी तो इस दिन खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने का विधान है। इसे प्रसाद के रूप में लेते हैं और इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था।

Related posts

उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 में मुख्यमंत्री ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

अचानक से ज्यादा थकान लग रहा है तो खाएं ये पांच चीजें, इंस्टेंट मिलेगी एनर्जी, तुरंत हो जाएंगे ठीक

बिजली कर्मचारियों ने किया विद्युत अधिनियम का विरोध

Leave a Comment