उत्तराखण्ड

वीकेंड की भीड़ से हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल फुल  

हरिद्वार(आरएनएस)। स्कूलों में परीक्षा संपन्न होने और लगातार तीन दिन अवकाश के चलते हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बिना किसी स्नान पर्व के बाजारों और गंगा घाटों पर यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। वाहन पार्किंग में जाने के लिए रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही, जाम को खुलवाने और हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ मौके पर डटी दिखी।

Related posts

उत्तराखण्ड सचिवालय एवं जिला कारागार परिसर, सुद्धोवाला हुए ईट राईट कैम्पस घोषित

बजीरा में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों को विद्यालय प्रशासन ने  किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में हुए शामिल

admin

Leave a Comment