पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

रुड़की : नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार

रुड़की। जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे अपने सगे जीजा के पास भी भेज दिया। उसने भी उससे दुराचार किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी पथरी थाना क्षेत्र में हुई है। उसका दामाद लंढौरा क्षेत्र में रहकर अपने जीजा के साथ मिठाई बनाने का कार्य करता है। ससुराल होने के नाते उसका घर में आना जाना था। इसी के चलते उसने उसकी 15 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर डाली। आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने घटना के संबंध में अपने साथ काम करने वाले अपने जीजा को बताया। जीजा ने नाबालिग साली को डरा धमका कर अपने जीजा के पास भेज दिया।

Related posts

एसआईटी मामले पर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा कार्यकर्ता 

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत

admin

Leave a Comment