पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को 15वे दिन भी जारी रहा धरना

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का धरना बारिश के बीच 15वे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि जब तक शिव मंदिर से सेवा सदन तक मार्ग निर्माण व रानीधारा मार्ग में सीवर लाइन निर्माण की एसआईटी जांच की मांग को सरकार नहीं मानती धरना-आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को धरने पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि सीवर लाइन बनने से पेयजल की लाइन विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे रिस कर उनके घरों में पानी आ गया है, जो बड़े हादसे को दावत दे रहा है। लोग आपदा की आशंका से रात भर सो नहीं पा रहे हैं, रात भर पहरा देने को मजबूर हैं। विभाग में बार-बार शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात में सड़क खोदना सम्भव नहीं है, जबकि लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत का ये कार्य तो बरसात से पूर्व ही हो जाना चाहिए था, इससे विभाग की कार्य शैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगता है। शनिवार को धरने में संयोजक विनय किरौला, दीप चन्द्र पांडे, आशीष जोशी, सुजीत टम्टा, राहुल पंत, पवन पंत, सुमित नज्जौन, नरेंद्र सिंह नेगी, शम्भु दत्त बिष्ट, संगीता भंडारी, गुड़िया बिष्ट, पूनम जोशी, सुशीला बिष्ट, माया बिष्ट, कमला द्रमवाल, मुन्नी बिष्ट, बीना पंत, हिमांशु पंत, तनुजा पंत, मनीषा पंत, अर्चना पंत, मीनाक्षी पांडे, माया बिष्ट, ज्योति पांडे, गीता पांडे, नीमा पंत, मीनू पंत, दीपा बिष्ट, दीपाली पांडे, गीता पंत आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की प्री-समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें ज़िम्मेदार और समावेशी एआई विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

admin

खटीमा : सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन

admin

आपदा में राहत बचाव का रिस्पांस टाइम कम से कम रहे :  मुख्यमंत्री  

Leave a Comment