उत्तराखण्ड

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन  

 

ऋषिकेश। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में महिला की हत्या कर लाश कूड़े में फेंकने की घटना पर भी कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। कहा कि, उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बापूनगर, श्यामपुर में एकत्रित हुये और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। देहरादून में महिला की हत्या कर लाश को कूड़े में फेंक दिया गया। जबकि हरिद्वार में महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से उत्तराखंड में मातृशक्ति असुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सोहन लाल रतूड़ी, भगवती प्रसाद सेमवाल, केपी कंडवाल, सोहन सिंह रौतेला, धर्मराज सिंह पुंडीर, योगराजदत्त नौटियाल, गब्बर कैंतूरा, रतनदेव रयाल, विकास कंडियाल, देवीप्रसाद व्यास, चौधरी देवेंद्र सिंह, सूरज भट्ट, दिलप्रीत, रामस्वरूप रणाकोटी, जसबीर रांगड़, निर्मला देवी, शोभा बहुगुणा आदि शामिल रहे। उधर, मुनिकीरेती ढालवाला में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव दिनेश सकलानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने हर वादे में फेल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों में सुनील आर्य, शहर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी, विनोद सकलानी, सचिन, विक्रम नेगी, बलदेव भंडारी आदि शामिल रहे।

Related posts

हिमाचल: दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, चार दिन खराब रहेगा मौसम

नरेन्द्र मोदी राज्य की रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे भागीदारी

admin

युवक की हत्या में दोस्त और तीन अन्य को किया गिरफ्तार

Leave a Comment