उत्तराखण्ड

भारत- कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास में हथियार प्रदर्शनी और फायरिंग का आयोजन  

चमोली(आरएनएस)। भारत-कजाकिस्तान संयुक्त अभ्यास काज़िंद का 08वां संस्करण 30 सितंबर 2024 से सूर्या फॉरेन ट्रेनिंग नोड औली, उत्तराखंड में चल रहा है। जिसमें 120 जवानों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है।  भारतीय वायु सेना के साथ-साथ सहायक शस्त्र और सेवाओं के जवान भी इसमें भाग ले रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय 8  के तहत संयुक्त उप पारंपरिक संचालन आयोजित करने के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, हथियारों का संचालन और उसके बाद सैनिकों के लिए फायरिंग का आयोजन किया गया।  भारतीय दल के सैनिकों ने हथियार और उपकरण प्रदर्शन के दौरान कजाकिस्तान दल के सैनिकों के साथ अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किया। अभ्यास के दौरान परिचालन कार्य के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। जिसमें हथियारों के गहन प्रशिक्षण सत्र और विभिन्न प्रकार की सामरिक फायरिंग का अभ्यास शामिल रहा। अभ्यास काज़िंद-2024 का केडिया उद्देश्य तालमेल और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और ‘क्लोज क्वार्टर बैटल’ में सामरिक सुस्पष्टता सुनिश्चित करना है।

Related posts

चारधाम यात्रा के लिए और करना होगा इंतजार, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक फिर बढ़ी

2025 गणतंत्र दिवस परेड के लिए ग्राम प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु पंचायतों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

बॉडीकॉन ड्रेस पहने शमा सिकंदर ने खींचा फैंस का ध्यान, एक्ट्रेस की अदाओं को यूजर्स हुए घायल

Leave a Comment