पर्वत संकल्प
Uncategorized

बावरी हो जाती हूँ – सुनीता मिश्रा

जानते हो जब तुम पास होते हो….

तो मै बावरी हो जाती हूँ…

सिर्फ तुम्हे महसूस करती हूँ…

तुम्हे देखना तुम्हे सुनना…

बेहद आनन्दित करती है…

तुम्हारे संग रहने के लाखो…

बहाने ढुढ़ती है…

जिस पल न मिलो तो…

कई शिकायते ढूँढ़ती है..

जताती नही अपना प्यार…

पर तुम पर अपना हक जताती है…

कैसा ये प्रेम ?

जो खुद को तुममे ढूँढ़ती है…

कहती नही तुमसे…

पर ये समझती है…

कि तुम  भी उसे चाहते…

तुम्हारी नजरों से खुद को चुराती है…

शायद ये वजह कि-…

तुम पास होते हो तो ,…

मै बावरी हो जाती हूँ ।…

.✍️सुनीता मिश्रा, जमशेदपुर

Related posts

भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ इंदिरा की 84 वीं जयंती मनाई  

admin

आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक

पूल नूडल्स से की जा सकती है कसरत, मिल सकते हैं कई फायदे

admin

Leave a Comment