पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बागेश्वर : हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्सा

बागेश्वर(आरएनएस)।  बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। सरस्वती देवी के नेतृत्व में बिलोना के लोग शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में पीड़िता ने कहा कि दो महीने पहले उसकी पेटी प्रियंका को उसके मंगेतर हिमांशु पुत्र मदन राम व उसके परिजनों ने आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिमांशु के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच के नाम पर उन्हें टहलाया जा रहा है। उन्होंने गिररफ्तारी की मांग को लेकर 14 अक्टूबर 2023 तथा 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूरन, पार्वती देवी, हेमा देवी, देवकी देवी, रेखा देवी, विनीता देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

गाजर के शौकीन हैं? जानिए इससे बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी

admin

उत्तराखंड में कोरोना के 310 नए केस

गर्मी में ज्यादा देर मोजा पहनने से पैरों को हो सकता है ये गंभीर नुकसान, बदबू इसका लक्षण तो नहीं

Leave a Comment